दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज खुद को मानसिक रूप से थोड़ा परेशान पाएंगे। आज आपका अपने दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आप दोस्तों का बातों का नजरअंदाज करने का प्रयास करें। इससे रिश्ते में कड़वाहट आने से बचा जा सकता है। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने होने वाले पार्टनर को लेकर विचार करेंगे। आप यह सोचेंगे कि आपका पार्टनर कैसा होना चाहिए। लेकिन इस बीच इसका ध्यान रखें कि आपकी कल्पनाएं यथार्थवादी ही हों।

वित्त राशिफल: मिथुन राशि के लोग आज दूसरों की मदद करने में धन खर्च करेंगे। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। इसके अलावा आज आपका मन धार्मिक कार्यों में भी काफी लगेगा। ऐसे संकेत हैं कि आप धर्म से जुड़े कार्यों में कुछ धन लगा सकते हैं। यह कार्य भी आपको मानसिक रूप से शांति देगा। टैरो राशिफल: आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा में आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी। इस बीच अजनबी लोगों से बातचीत करने के दौरान सावधानी बरतें। आप सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें और दूसरों के बहकावे में ना आएं।

स्वास्थ्य राशिफल: मिथुन राशि के लोग आज अपनी सेहत को लेकर थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप किसी मुश्किल हालात से बच सकते हैं। आप सुबह जल्दी जगें और एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। इसके अलावा दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय बिताएं।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]