दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज के दिन कुछ नए विचारों से घिर सकते हैं। आपको इन विचारों में स्पष्टता लाने की जरूरत है। इसके साथ ही इन्हें प्रकट करते समय भी सावधानी बरतें। आपको समझना पड़ेगा कि कौन से विचार आपके लिए सही हैं और कौन से नहीं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 81% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी यादों को साझा करेंगे। इससे आप दोनों को बहुत ही अच्छा लगेगा। रात में आप दोनों डिनर के लिए बाहर भी जा सकते हैं। इससे आपके प्यार में और अधिक गहराई आएगी।
वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको धनलाभ होने के संकेत हैं। आज आपको किसी अनजान स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। आपके कई रुके हुए कार्य आज के दिन पूरे होंगे। टैरो राशिफल: आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी यह परेशानी आपके नकारात्मक विचारों की वजह से होगी। ऐसे में आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए। आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन मधुमेह और ब्लडप्रेश से परेशान लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आपकी लापरवाही के चलते यह समस्या और गंभीर हो सकती है। इसलिए इसके प्रति पहले से सावधान रहें। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने भोजन में मसालेदार चीजों के सेवन से दूर रहें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]