दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लेकिन खुद पर भरोसा बनाए रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय किसी अनजान के कहने पर ना लें। शुभ रंग: लाल और भाग्य 58% होगा। लव राशिफल: आज सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो उनके लिए समय अनुकूल है। सावधानी बरतें, आपकी बात को गलत रूप में लेने की संभावना है। आज के दिन शुरू हुआ रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकता है।
वित्त राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संपत्ति अथवा शेयर बाजार में निवेश करने के लिए शुभ है। लेकिन निवेश से पहले अपने समस्त अवसरों व विकल्पों को सही तरीके से जांच लें। थोड़े समय का निवेश व लंबे समय का लाभ, ये आपका आज का लक्ष्य होना चाहिए। इस कार्य में किसी जानकार की राय लेना आपके लिए सही रहेगा। टैरो राशिफल: पूरी ताकत और मन से काम करेंगे। आर्थिक फैसले सफल होंगे। कोई जोखिम भरा काम शुरू कर सकते हैं। हरी सब्जी का प्रयोग ना करें।
स्वास्थ्य राशिफल: मिथुन राशि के जातकों की सेहत आज ठीक रहेगी, मगर सेहत को सुरक्षित रखने के लिए आपको सावधानी बरतनी होगी। रोज व्यायाम करें इससे आपको लाभ मिलेगा। अगर आपका वजन बढ़ता जा रहा हैं तो आज वो दिन है जब कि इस बारे में सोचना होगा। शाम को टहलने जाना ना भूलें।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]