दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यह खबर आपका कोई दोस्त सुनाएगा या फिर ई-मेल के जरिए आ सकती है। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। आपको अपनी खुशी अपने दोस्तों के साथ शेयर करनी चाहिए। आप उनको पार्टी भी दे सकते हैं। शुभ रंग: लाल और भाग्य 73 % होगा। लव राशिफल: यदि आप किसी को अपना पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा सतर्क हो जाने की जरूरत है। आपके लिए सही होगा कि आप उसे अच्छी तरह से परख लें। इसके लिए आपको उसे समय देना होगा और बात करनी होगी।

वित्त राशिफल: वित्त के हिसाब से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। यदि आप घर या कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज ऐसा कर सकते हैं। इसमें आपको हानि का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा इस कार्य में परिवार वालों की राय लेनी भी ठीक होगी। टैरो राशिफल: धर्म के कार्यों में मन लगेगा। जीवन से जुड़ी बातों पर विचार कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सूर्य देवता को सुबह में स्नान करने के बाद जल अर्पित करें।

स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन मिथुन राशि के लोगों को अपनी खाने की आदतों में सुधार लाना होगा। आपको ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने का शौक है। लेकिन इस गर्मी के मौसम में इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आज आप खुद को मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपके लिए मेडिटेशन करना काफी फायदेमंद रहेगा।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]