दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन किसी की मदद की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में आप मदद मांगने से झिझकें नहीं। आप अपनी समस्या के बारे में अपने दोस्तों और परिवारवालों से बात कर सकते हैं। आपको उनसे मदद भी मिलेगी। इससे आपको उनकी महत्ता का अंदाजा लगेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों को अपने रिश्ते में आई खटास दूर करने की जरूरत है। इसके लिए आपको ही पहल करनी होगी। यकीन मानिए यदि आप ईमानदारी से सारी बातें सामने वाले के साथ साझा करेंगे तो समस्या का समाधान जरूर निकल सकता है। इसलिए इस शुभ कार्य में देर करने से कोई फायदा नहीं है।
वित्त राशिफल: वित्त के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपकी कोई खोई हुई वस्तु मिल सकती है। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। हालांकि इसके लिए आपको दिन में थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। इस घटनाक्रम से आपको अपनी वस्तुओं के प्रति और अधिक जिम्मेदार होने की जरूरत है। टैरो राशिफल: आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। आप दूसरों से बहुत ही सौम्यता के साथ बातचीत करेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। लेकिन आपकी सावधानी आपको इससे बचा सकती है। आज देर रात में बाहर ना निकलें और नशीले पदार्थों का सेवन ना करें। इसके ही वाहन चलाते समय खासा सतर्क रहने की जरूरत है। आप सड़क नियमों का पालन करें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]



