दैनिक: आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में आज आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सिल्वर और आपका भाग्य 77 % होगा। टैरो राशिफल: कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। बागवानी या खेती के काम में रुझान बढ़ सकता है। अधूरे काम पूरे होंगे। महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको लाभ मिल सकता है। जल में घी मिलाकर घी सूर्य को अर्ध्य दें। लव राशिफल: पार्टनर से सुख मिल सकता है। आज आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आप बहुत प्रभावित हो सकते हैं। आज पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी से उपहार मिल सकता है।
वित्त राशिफल: आज दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। लेकिन इससे आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों से राहत मिल सकती है। आने वाले समय में संपत्ति के बंटवारों को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए फिर से आपको कोर्ट-कचहरी जाना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने दिमाग पर संयम रखें तो स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। आपकी सोच आपके स्वास्थ्य को प्रभाविक कर सकती है। आपकी खराब दिनचर्या से आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। इसलिए आपकी समय अनुसार अपने कार्य को पूरा करें।