दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातक आज के दिन अपने करियर को लेकर क्रोध में आ सकते हैं। आपको ऐसा लगेगा कि आपकी उन्नति रुक गई है और आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है। हालांकि इससे बहुत अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। आप शांत भाव से अपनी कमियों के ऊपर गौर करें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के ऊपर काफी गर्व होगा। आपको लगेगा कि आपका साथी बहुत ही प्रतिभाशाली है। इससे आपका उसके प्रति सम्मान काफी बढ़ जाएगा। आप आज उन्हें ढेर सारा प्यार देंगे।

वित्त राशिफल: वित्तिय दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपके दफ्तर में आपके काम की काफी तारीफ की जाएगी। इसके साथ ही आपकी पदोन्नति या वेतनवृद्धि भी हो सकती है। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। आपको लगेगा कि आपकी मेहनत का फल अब मिल रहा है। टैरो राशिफल: आपको अपने बच्चों से साथ समय बिताना चाहिए। आप उनकी पढ़ाई-लिखाई और मौज-मस्ती को लेकर बातचीत करें। आप उनकी भविष्य की योजनाओं को जानें और उनके साथ अपना अनुभव साझा करें। इससे आपके बच्चे और अधिक आपके करीब आएंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको योग करने की जरूरत है। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। इसके साथ ही आपमें सकारात्मकता आएगी। इससे आप काफी प्रसन्नता के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे और नई सफलताएं हासिल होंगी।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]