दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातक आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। इस प्रयास में आपको बहुत मजा आएगा। इससे आपकी बोरियत दूर होगी और आपको काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप चाहें तो इस कार्य में किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 71% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में आई खटास को मिटाने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले आपको ही पहल करनी चाहिए। यदि आपकी गलती हो तो उसे स्वीकार करें और पार्टनर को वचन दें कि आगे से ऐसा नहीं करेंगे।

वित्त राशिफल: वित्त के नजरिए से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होने वाली है। आपके दफ्तर में आपका प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा वेतनवृद्धि होने के भी संकेत हैं। इससे आप काफी खुश होंगे। हालांकि इससे आपकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ने वाली हैं। टैरो राशिफल: आज आप खुद से थोड़ा नाराज हो सकते हैं। आपको लगेगा कि आप बहुत लापरवाह हैं जो चीजें करने की सोचते हैं, उसे पूरा नहीं करते। आपके ये विचार आपको सही दिशा में ले जाने में काफी मदद करेंगे। आप भविष्य में और अच्छा करने का प्रयास करेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को यात्रा करते समय सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही आपको किसी भारी वस्तु से चोट लग सकती है। इसलिए आज आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। आप आज नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहें। इसके साथ रात में ड्राइविंग ना करें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]