दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कुछ कमी आ सकती है। इससे आप कुछ नकारात्मक विचारों से घिर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने आस-पास के लोगों पर भी विश्वास नहीं कर पाएंगे। इससे आप मानसिक रूप से काफी परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको एकांत में समय बिताना होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर पर शक हो सकता है। आपको ऐसा लगेगा जैसे आपका पार्टनर आपके साथ धोखा कर रहा है। इससे आप काफी परेशान भी सकते हैं। लेकिन केवल शक के आधार पर ऐसा कोई दावा करना ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने पार्टनर में भरोसा जताना होगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक फैसले लेते वक्त काफी सावधान रहना होगा। ऐसे संकेत हैं कि आज आप जोश में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। इससे आगे चलकर आपको काफी धनहानि हो सकती है। बेहतर होगा कि आज आप बड़े आर्थिक फैसले ना लें और खुद को शांत रखें। टैरो राशिफल: आज आपके पार्टनर की सेहत कुछ खराब हो सकती है। इसलिए उनके साथ आपको समय बिताने की जरूरत है। आप अपने पार्टनर को खुश रखने का प्रयास करें। डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाइयों को समय पर देते रहें।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों का आज खाने-पीने में मन लगेगा। आज आप कुछ नया खाना चाहेंगे। इसके लिए आप कहीं बाहर भी जा सकते हैं। इस दौरान आपकी पाचन क्रिया ठीक बनी रहेगी। हालांकि आपको अत्यधिक मसालेदार और तला-भूना खाने से बचना होगा। इससे आपका पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]