दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातक आज के दिन खुद को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। आज आप अकेले ही कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। इसके साथ ही आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। उससे मिलकर आप बहुत खुश होंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आपकी मुलाकात उस शख्स से होगी जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी। आप उससे मिलकर बहुत ही प्रसन्न होंगे। आप दोनों का रिश्ता काफी आगे तक जाएगा। हालांकि आपको एक-दूसरे को समझने के लिए समय देना चाहिए।

वित्त राशिफल: यदि आपने निवेश करने की योजना बनाई है तो आज के दिन इसे टाल दें। ऐसे संकेत हैं कि आज किया गया निवेश आपको घाटा पहुंचा सकता है। इसके साथ ही आज आपको अपने बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी नहीं लेना चाहिए। इसमें आपको आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। टैरो राशिफल: आज आपको अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिए। आप उनसे बातें कीजिए और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास करें। आप अपने पेरेंट्स के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कई दिनों से अपने काम में काफी व्यस्त हैं। इससे आप काफी थक चुके हैं और आपको आराम की जरूरत है। ऐसे में आपको अपने काम से थोड़ा ब्रेक लेकर आराम करना चाहिए। आप किसी खूबसूरत सी जगह पर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]