दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातक इन दिनों मानसिक रूप से कुछ परेशान हैं। आपको कुछ समय तक अकेला रहने की जरूरत है। आप शांत होकर अपने जीवन के बारे में विचार करें। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य निर्धारित करें। इससे आपके जीवन में गतिशीलता आएगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सिल्वर और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर को काफी मिस करेंगे। आपका पार्टनर कुछ जरूरी काम से बाहर गया हुआ है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ दिनों बाद ही आपकी उससे मुलाकात होगी। यकीन मानें ये दूरियां आपके प्यार को बढ़ाएंगी।

वित्त राशिफल: इस राशि को जातकों को आज के दिन अपने बढ़ते खर्चों के बारे में विचार करने की जरूरत है। आपको यह समझना होगा कि आपके द्वारा हो रहा अत्यधिक खर्च आपको परेशानी में डाल सकता है। आप ऐसी चीजों की लिस्ट बना सकते हैं जिन पर आप गैर-जरूरी खर्च कर रहे हैं। टैरो राशिफल: विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। यदि आप किसी बात से परेशान हों तो इसे अपने पेरेंट्स के साथ साझा कर सकते हैं। आप उनसे अपने भविष्य की योजनाएं साझा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: मकर राशि के जातक आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपके परेशान होने से समस्या खत्म नहीं हो जाएगी। इसलिए इसे किसी जानकार के साथ साझा करें। आप व्यर्थ की चिंता ना करें और सकारात्मक सोचें। आप अपने प्रयास से कुछ दिनों में ही इस समस्या से बाहर निकल जाएंगे।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]