दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों को आज अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने की जरूरत है। आप अपनी समस्याएं अपने गुरु या किसी जानकार के समक्ष रख सकते हैं। उनके द्वारा दी गई सलाह आपके काफी काम आने वाली है। आपके लिए जरूरी है कि पुरानी बातें को भूलकर नए सिरे से जीवन की शुरुआत करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आप अपने प्रेम का इजहार करने वाले हैं। इस दौरान आपको ईमानदारी से पेश आने की जरूरत है। इसके साथ ही आप अपने पार्टनर को कोई तोहफा भी दे सकते हैं।

वित्त राशिफल: इस राशि को जातकों को आज वित्तिय मामलों में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी सामान की चोरी हो सकती है। या फिर, आपके कार का एक्सिडेंट हो सकता है। ऐसे में इसके प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको उधार देने से बचना होगा। टैरो राशिफल: विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगे। आप अपने करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। इस कार्य में आप चाहें तो किसी जानकार की राय ले सकते हैं। आपके परिवार वालों का आपको साथ मिलेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: मकर राशि को लोगों का आज के दिन अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज आप पेट से संबंधित परेशानियों का सामना कर सकते हैं। इसलिए आपको तला-भुना खाने से परहेज करना होगा। इसके साथ ही पानी समय पर पीते रहें। ठंडी चीजें खाने की कोशिश करें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]