दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों को आज के दिन अपने बिगड़े हुए रिश्तों के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने उन परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं जिनसे कुछ दिनों पहले रिश्ता खराब हुआ हो। ध्यान रहे कि परिजनों का नाराज रहना अच्छी बात नहीं होती। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आपके अपने पार्टनर की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। इस तोहफे को पाकर आप बहुत ही खुश होंगे। ऐसे में आपको पार्टनर को इसके लिए धन्यवाद बोलना नहीं भूलना चाहिए। आप दोनों शाम को डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन धनलाभ होने वाला है। आपको यह धनलाभ किसी सरकारी लेन-देन से हो सकता है। इससे आपको परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा और आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने व्यसाय में नयापन लाने के बारे में सोचना चाहिए। टैरो राशिफल: आपको परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के लोग एकजुट होकर बातें करेंगे। इससे आपको भी काफी अच्छा लगेगा। इस दौरान यदि कोई अपने नए विचार रखे तो उसे ध्यान से सुनें। आपको किसी अच्छे विचार का समर्थन करना चाहिए।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों की सेहत में आज सुधार आएगा। आपकी पुरानी सेहत संबंधी परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। इस बीच आपको जिम जाना शुरू कर देना चाहिए। आपकी लापरवाही के चलते सेहत संबंधी परेशानियां फिर से खड़ी हो सकती हैं।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]