दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको अपने दोस्त से कोई खास तोहफा मिल सकता है। आप यह तोहफा पाकर काफी खुश होंगे। क्योंकि तोहफे के रूप में मिलने वाली इस वस्तु की तलाश आपको पिछले काफी दिनों से थी। आप दोस्त को धन्यवाद देना ना भूलें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: आज आपका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपको ऐसा लग सकता है कि आपका पार्टनर आपसे प्यार नहीं करता है। लेकिन किसी फैसले तक पहुंचने में जल्दबाजी ना करें और सोच-समझकर निर्णय लें।

वित्त राशिफल: वित्तिय मामलों में आज आपको लाभ मिल सकता है। आपका कोई रुका हुआ धन आज आपको वापस मिलेगा। आप इसे पाकर काफी प्रसन्न होंगे। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होने वाले हैं। आप अपने व्यवसाय विस्तार को लेकर भी योजना बना सकते हैं। निवेश में सावधानी बरतें। टैरो राशिफल: दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: मकर राशि के लोगों का नशीले पदार्थों से सेवन दूर रहने की जरूरत है। ऐसा ना करने से आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। शराब पीने के बाद गाड़ी ना चलाएं। यात्रा के दौरान दुर्घटना हो सकती है। परिवार वालों के साथ समय बिताएं। देर रात तक बाहर ना रहें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]