दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपको अपने किसी खास दोस्त से कोई तोहफा मिल सकता है। यह तोहफा पाकर आप काफी प्रसन्न होंगे। ऐसे में आप अपने दोस्त को धन्यवाद बोलना ना भूलें। इसके साथ ही परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: आज आपको प्रेम संबंधों में कुछ निराशा हाथ लग सकती है। ऐसा हो सकता है कि आपका प्रस्ताव ठुकरा दिया जाए। लेकिन आप इससे परेशान ना हों और धैर्य बनाए रखें। अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएं।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज वित्त मामलों के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। साझेदारी में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। टैरो राशिफल: अध्याम की ओर रुझान बढ़ेगा। जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से कुछ मतभेद हो सकता है। किसी के बहकावे में आने से बचें। वही काम करें, जिसमें आपका मन लगता हो।

स्वास्थ्य राशिफल: मकर राशि को जातकों की सेहत आज अच्छी रहेगी। आज आपका काम करने में मन लगेगा। शाम को घूमने के लिए समय निकालें। दोस्तों से बातें करें। परिवार वालों के साथ रहें। खान-पान में सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यर्थ की चिंता ना करें। वर्तमान को जीने का प्रयास करें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]