दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों की आज के दिन उनके पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। इस मुलाकात से आप काफी प्रसन्न होंगे। इसके अलावा आज आप अपने किसी रूठे हुए दोस्त को भी मना सकते हैं। लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको ही पहल करनी होगी। अपने दोस्तों से रिश्ते अच्छे रखें, क्योंकि ये हमेशा आपका साथ देंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: आज आपकी पार्टनर के साथ कुछ नोंक-झोंक हो सकती है। इसलिए आपको पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने पार्टनर की बात को समझने का प्रयास करें। आपको उसके ऊपर अपनी पसंद नहीं थोपनी चाहिए।

वित्त राशिफल: आज के दिन आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने के बारे में विचार कर सकते हैं। इस कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है। हालांकि ऐसा करने से पहले आपको थोड़ी रिसर्च करने की जरूरत है। इस कार्य में आप किसी जानकर की मदद ले सकते हैं। इससे आपको भविष्य में काफी फायदा होगा। टैरो राशिफल: लंबे समय के बाद पार्टनर से मुलाकात होगी। दंपित के बीच प्यार बढ़ेगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए यात्रा के भी योग हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: मकर राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपने व्यायाम करना छोड़ दिया हो तो उसे दोबारा से शुरू करें। इससे आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसके साथ ही आपको खेलने के लिए भी समय निकालने की जरूरत है।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]