दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों को आज के दिन अपनी बुरी आदतें छोड़ने की जरूरत है। इनसे आपने हाल के दिनों में काफी परेशानियों का सामना किया है। इसलिए यह सही समय है कि आप इस पर विचार करें। इस काम में आप दूसरों की मदद भी ले सकते हैं। आपके प्रयास आपको धीरे-धीरे सफलता दिलाएंगे। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों के प्रेम के बीच आज किसी तीसरे का आगमन हो सकता है। इससे आपके रिश्ते में दरार आने की भी संभावना है। इसलिए आप इसके प्रति सतर्क रहें और ऐसा ना होने दें।
वित्त राशिफल: मकर राशि के लोगों को आज परिवार के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। ऐसा हो सकता है कि आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे उधार मांगे। ऐसे में आप दुविधा में भी पड़ सकते हैं। इससे आपके पारिवारिक रिश्ते बिगड़ने की संभावना है। इसलिए बेहतर होगा कि आप लोग बातचीत के जरिए इस समस्या का हल निकालें। टैरो राशिफल: पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। आपको उनकी विशेष देखरेख करने की जरूरत है। घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: मकर राशि के जातकों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से आपको पाचन तंत्र संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप देर रात किसी समारोह में जा रहे हों तो नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहें। इससे आपकी तबीयत और अधिक बिगड़ सकती है।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]