दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातक आज के दिन जीवन से जुड़ी बातों पर विचार करेंगे। आप अब तक की अपनी सफलताओं पर काफी खुश होंगे। इसके साथ ही आज आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में गतिशीलता आएगी। इस दौरान आपको अपनी रुचियों का ख्याल रखना चाहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर की किसी आदत से परेशान हो सकते हैं। पार्टनर पर आपको क्रोध भी आ सकता है। लेकिन आपको क्रोध करने से बचना चाहिए। आप चाहें तो प्रेम पूर्वक अपनी बातें उन तक रख सकते हैं।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों के पास योग्यताएं बहुत ज्यादा हैं। बस आपको उसे सही दिशा और जगह पर लगाने की जरूरत है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता ना करें। आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की योजना बनानी चाहिए। आप चाहें तो इसमें किसी जानकार की राय भी ले सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा काम के सिलसिले में हो सकती है। इस यात्रा में आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी। इनमें से कुछ आपके अच्छे दोस्त भी बन सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको पेट संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा हो सकता है कि पाचन तंत्र में कुछ समस्या आ जाए। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। आप घर पर बना खाना ही खाएं और पानी समय-समय पर पीते रहें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]