दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों के खर्चों में आज वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शारीरिक रूप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता परेशान करेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ भी समय बिताएं। शुभ रंग: हरा और भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने प्रेमी से अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें। आप जितना सहज और सच्चे रहेंगे उतना ही लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। प्रेमी की आज कोई बात परेशान कर सकती है, जिससे आप निराश रहेंगे। आज अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है।
वित्त राशिफल: मकर राशि के जातक अपनी माली हालत फिर से ठीक करने के लिए किसी समझदार या आर्थिक सलाहकार से सलाह ले सकते हैं। आपको अपने खर्चे की भरपाई के लिए जरूरी है कि आप अलग-अलग बजट से थोड़ी-थोड़ी पूंजी जोड़ें और इस काम में कोई आर्थिक सलाहकार ही सही सुझाव दे सकता है। आप परेशान ना हों धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। टैरो राशिफल: इस राशि के जातकों के रिश्तों में दरार आ सकती है। जीवन में नए सफर की शुरुआत होगी। यात्रा के योग हैं। सेहत का ख्याल रखें। निवेश करने से बचें।
स्वास्थ्य राशिफल: मकर राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। आपको कमर दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इससे निजात पाने के लिए आप योग करने की आदत डालनी पड़ेगी। यदि रात में किसी समारोह में जा रहे हों तो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा मीठा ना खाएं।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]