दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों को नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 63% होगा। लव राशिफल: एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। लव लाइफ में नयापन लाने के लिए कुछ नए प्रयास कर सकते हैं। आज के दिन शुरू होने वाली रिलेशनशिप लंबे समय तक चलेगी। इसलिए अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज उनसे अपने दिल की बातें शेयर कर सकते हैं।

वित्त राशिफल: मकर राशि को जातकों को आज कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। हाल ही में आपकी सृजनात्मक योग्यता अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शित हुई है। आपको निश्चित रूप से आर्थिक पुरस्कारों की प्राप्ति होगी जो कि आपके उत्तम विचारों का प्रतिफल है। इससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। टैरो राशिफल: संतान का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के सहयोग से पुराना कर्ज उतरेगा। माता का सहयोग मिलेगा। विश्वासघात से सावधान रहें। किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें।

स्वास्थ्य राशिफल: मकर राशि को लोगों को आज किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आप अपने खान-पान पर ध्यान दें। आप अपने खान-पान और जीवन शैली में बदलाव लाएं तभी आपको भविष्य में आराम मिलेगा। यदि आप मोटापे से परेशान हों तो इसे नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]