दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। इस वजह से आपका काम में मन नहीं लगेगा। इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। लेकिन आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखकर इससे बच सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि दूसरों की गलत बातों को नजरअंदाज करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 61% होगा। लव राशिफल: दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। आप दोनों आपस में खूब सारी बातें करेंगे। इस दौरान पुरानी यादें भी साझा की जाएंगी। इससे आपके रिश्ते में मिठास घुलेगी। आपको अपने पार्टनर पर गर्व होगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज वित्तीय मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे संकेत हैं कि आज आपका कोई महत्वपूर्ण सामान खो सकता है। इसलिए अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। जहां तक संभव कोई कीमती चीज बाहर लेकर ना जाएं। टैरो राशिफल: आज आप खुद के प्रति निराश हो सकते हैं। आपको ऐसा लगेगा कि आपने जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया है। लेकिन आपको ऐसे नकारात्मक विचारों से बचने की जरूरत है। आप खुद के बारे में सकारात्मक सोचिए। आप चाहें तो अपने लिए कुछ नए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यदि आपने जिम जाने का मन बनाया हो तो इसे मूर्त रूप देना शुरू कर दें। आपकी लापरवाही आने वाले दिनों में आपको मुश्किल में डाल सकती है। इसके साथ ही अपने भोजन में पौष्टिक आहार शामिल करें। गर्मी को देखते हुए पानी समय-समय पर पीते रहें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]