दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों के घर आज हंसी-खुशी भरा माहौल रहेगा। आपके परिवार वाले एक साथ घर पर एकजुट होंगे। इस दौरान आप लोग आपस में ढेर सारी बातें शेयर करेंगे। आप लोग अपनी पुरानी यादों को भी साझा करेंगे। इससे आप खुद को सुरक्षित और प्रसन्न पाएंगे। शुभ रंग: बैंगनी और भाग्य 84% होगा। लव राशिफल: मकर राशि के दंपत्तियों को अपने प्यार में ताजगी लाने की जरूरत है। इसके लिए आप अपने साथी को कोई शानदार गिफ्ट दे सकते हैं। इसके अलावा आप पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपके प्यार में नयापन आएगा और एक-दूसरे की महत्ता समझ में आएगी।

वित्त राशिफल: मकर राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप आज निवेश करने वाले हैं तो इसमें सावधानी बरतें। यदि आपने कोई सामान खरीदने की योजना बनाई हो तो इसे टाल दें। ऐसा करने पर हानि झेलनी पड़ सकती है। दूसरों को उधार देने से बचें। टैरो राशिफल: आप आज खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों और परिवार वालों का साथ मिलेगा। किसी अजनबी शख्स पर क्रोध आ सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। गैर-जरूरी विवादों का हिस्सा बनने से दूर रहें।

स्वास्थ्य राशिफल: मकर राशि के जातकों को आज अपने साथ परिवार की सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपके परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ सकता है। इसलिए उसके इलाज की पूरी व्यवस्था करें। घर के खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों को ऐसी चीजें ना खाने दें जिससे उनकी तबीयत बिगड़ जाए। ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप बस आज थोड़ा सतर्क रहें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]