दैनिक राशिफल: मकर राशि के जातकों का आज सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। आज आप दूसरों की मदद करेंगे। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी सुकून मिलेगा। आपकी मदद से सामने वाला शख्स काफी प्रभावित होगा। आपके परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 79% होगा। लव राशिफल: आज आपकी मुलाकात एक नए शख्स से होने वाली है। वह शख्स आपके प्रति बहुत ही आकर्षित होगा। इसके साथ ही आप भी उसे पसंद करेंगे। आप दोनों के करीब आने के संकेत हैं। आपका रिश्ता आगे बढ़ सकता है।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोग आज अपने घरवालों के लिए कुछ खरीददारी कर सकते हैं। इससे आपके घर में काफी खुशनुमा माहौल रहेगा। आप अपनी पत्नी के लिए कोई प्यारा सा तोहफा भी खरीद सकते हैं। इसे पाकर वे काफी प्रसन्न होंगी और आपके प्यार में ताजगी आएगी। टैरो राशिफल: आज आप कुछ नया करने का विचार करेंगे। इससे आपके जीवन में रोमांच पैदा होगा। हालांकि कोई बड़ा फैसला लेने से पहले काफी कुछ ध्यान में रखना होगा। आप अपने नए विचार को घरवालों के साथ साझा कर सकते हैं। इसके बाद ही उस दिशा में कदम बढ़ाएं।
स्वास्थ्य राशिफल: आपको नकारात्मक सोच से बचने की जरूरत है। ऐसा ना करने पर आप मानसिक रूप से काफी परेशान हो सकते हैं। यदि किसी बात को लेकर परेशान हों तो उसे अपने जानने वालों के साथ साझा करें। इससे आपका तनाव घटेगा और आप खुश महसूस करेंगे। सुबह का खाना समय पर खा लें और पानी नियमीत रूप से पीते रहें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]



