दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातकों के आज का दिन अपने घर पर बिताना चाहिए। आज आप अपने घर की साफ-सफाई कर सकते हैं। इसके साथ ही घर को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ उपाय भी किया जा सकता है। इस कार्य में आप घर के अन्य सदस्यों की भी मदद लें। इससे घर पर सकारात्मक माहौल बनेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 79% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। इस दौरान आप उनसे कुछ वादे भी कर सकते हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि वे वादे ना किए जाएं, जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता है।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन अपने व्यवसाय में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे। इससे आगे चलकर आपको काफी लाभ मिलने वाला है। हालांकि कोई महत्वपूर्ण बदलाव करने से पहले आपको काफी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। टैरो राशिफल: आपको अपने बच्चों के लिए समय निकालने की जरूरत है। आप उनसे उनकी पढ़ाई और मौज-मस्ती को लेकर बात कीजिए। आप उनके साथ अपने अनुभव भी साझा कर सकते हैं। इससे उनको जीवन को समझने में आसानी होगी और वे निर्णय लेने योग्य बनेंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको किसी प्रकार की चोट लग सकती है। इसलिए दिनभर थोड़ा सावधानी बरतें। किचन में खाना बनाते वक्त भी आपको चौंकन्ना रहना होगा। नशीले पदार्थों का सेवन ना करें। और करने के बाद ड्राइविंग बिलकुल भी ना करें।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]



