दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज का दिन अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ बिताएंगे। इस दौरान आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ ढेर सारी मस्ती करने वाले हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आपके पार्टनर के साथ रिश्ता कुछ खराब हो सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने पार्टनर की जरूरतों को समझने का प्रयास करें।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन निवेश करने का विचार कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते वक्त आपको अच्छी तरह से रिसर्च कर लेनी चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आप अपनी आय के स्रोत बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप अपनी बातें आसानी से उनके सामने रख सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको उसके बारे में पेरेंट्स से बात कर लेनी चाहिए।

स्वास्थ्य राशिफल: आपको आज के दिन थोड़ा आराम करने की जरूरत है। अत्यधिक काम करने की वजह से आपके जोड़ों में दर्द उभर सकता है। इसलिए आज बहुत ज्यादा काम ना करें। इसके साथ ही अपने खान-पान पर ध्यान दें। भोजन में पौष्टिक आहार लेने का प्रयास करें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]