दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज के दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे। ऐसे संकेत हैं कि आप अपने कार्यस्थल पर बहुत मेहनत करने वाले हैं। इससे आपको काफी प्रसन्नता भी मिलेगी। दूसरी तरफ व्यस्त रहने की वजह से आप दूसरों को समय नहीं दे पाएंगे। इससे वे नाराज हो सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर को लेकर कुछ निराश हो सकते हैं। लेकिन आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत है। आप अपने काम में मन लगाएं। कुछ समय के बाद ही आपकी मनचाहे पार्टनर से मुलाकात होगी। इस बीच आपको अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों के पास योग्यताएं बहुत ज्यादा हैं। बस आपको उसे सही दिशा और जगह पर लगाने की जरूरत है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता ना करें। आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की योजना बनानी चाहिए। आप चाहें तो इसमें किसी जानकार की राय भी ले सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा काम के सिलसिले में हो सकती है। इस यात्रा में आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी। इनमें से कुछ आपके अच्छे दोस्त भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: आपको योग करने की जरूरत है। इससे आप खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से काफी स्वस्थ्य महसूस करेंगे। आप अपने बढ़ते मोटापे को लेकर भी परेशान हैं। ऐसे में आपको इसे कम करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। आप अपने खान-पान की आदत को बदलने का प्रयास करें।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]