दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी यह परेशानी किसी बात को लेकर हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी समस्या किसी जानकार के साथ साझा करनी चाहिए। उस शख्स से आपको कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो आपको काफी राहत देगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 82% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर में कमियां निकालने से दूर रहना होगा। यह एक बुरी आदत है जिसका आपके रिलेशनशिप पर खराब असर पड़ेगा। आपको अपने पार्टनर की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए। आपके पार्टनर में भी तमाम खूबियां हैं।

वित्त राशिफल: आज के दिन आपको किसी अनजान स्रोत से धन की प्राप्ति हो सकती है। इससे आप बहुत ही खुश होंगे। इस धन से आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। आज के दिन आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस दौरान आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने का काम करेंगे। टैरो राशिफल: आज आप किसी अजनबी शख्स से बहुत प्रभावित हो सकते हैं। इस शख्स से आपकी मुलाकात किसी समारोह में हो सकती है। आप उससे कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। यह सलाह आपके जीवन में काफी काम आएगी।

स्वास्थ्य राशिफल: यदि आप मोटापे के शिकार हो रहे हों तो उसे रोकने का प्रयास करें। आपकी लापरवाही आने वाले दिनों में आपको काफी मुश्किल में डाल सकती है। आपको तैलीय चीजों के सेवन से दूर रहना होगा। इसके साथ ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दें और पानी खूब पिएं।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]