दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मस्ती भरा होगा। आज आपकी अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आप उसके साथ ढेर सारी बातें करेंगे। आप दोनों कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान ढेर सारी मस्ती करेंगे। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आपकी अपने पार्टनर से मुलाकात होगी। इस मुलाकात से आप दोनों को ही काफी अच्छा लगेगा। आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आप अपने पार्टनर को कोई प्यारा सा गिफ्ट भी दे सकते हैं।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन अत्यधिक धन खर्च करने से बचना होगा। ऐसा ना करने पर आपको बाद में पछतावा हो सकता है। इसके लिए आपको गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही बेवजह किसी यात्रा पर ना जाएं। टैरो राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के लिए समय निकालना चाहिए। आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी। दरअसल पिछले कई दिनों से आपने अपने पार्टनर को समय नहीं दिया है। इससे आपके रिश्ते में नरमाहट आ गई है।
स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपको अपनी सेहत के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आज आप बुखार की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए इसके प्रति सावधानी बरतें और बेवजह बाहर धूप में घूमने ना जाएं। आपको अपने खान-पान को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]