दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज के दिन किसी पार्टी में हिस्सा ले सकते हैं। इस पार्टी का आप भरपूर लुत्फ उठाएंगे। पार्टी में आपकी किसी की ओर आकर्षित भी हो सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आप दोनों में नजदीकियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही आपको दोस्तों का भी साथ मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन किसी नए शख्स से मुलाकात होने वाली है। उस शख्स से मिलकर आप बहुत ही खुश होंगे। ऐसे आसार हैं कि आप दोनों का रिश्ता आगे बढ़ सकता है। आपको एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को जमीन-जायदाद के मामले आज लाभ मिलने वाला है। आपको अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। इसके अलावा जमीन के लेन-देन से जुड़े काम में भी धनलाभ होगा। इससे आप बहुत ही खुश होंगे और आपकी एक मानसिक परेशानी समाप्त हो जाएगी। टैरो राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ कही घूमने जा सकते हैं। इसके साथ ही किसी पार्टी में हिस्सा ले सकते हैं। पार्टी में नए दोस्त बन सकते हैं। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: आपको आज के दिन अपनी सेहत को लेकर विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। ऐसे संकेत हैं कि आपको कफ या कोल्ड की समस्या हो सकती है। इसलिए आज के दिन अत्यधिक ठंडी चीजों के सेवन से दूर रहें। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी सावधानियां बरतें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]