दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज के दिन कुछ मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप बेवजह की चीजों में ना उलझें। आप उसी काम की जिम्मेदारी अपने ऊपर लें, जिसे आप कर सकते हों। किसी से झूठा वादा ना करें और किया हुआ वादा निभाने की कोशिश करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग लाल है और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों का जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आप अपने पार्टनर से काफी प्रभावित होंगे। आपको उनकी काबिलियत के बारे में पता चलेगा।

वित्त राशिफल: आज के दिन आपके व्यवसाय में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी सूझबूझ से इस मुश्किल समय से बाहर निकल सकते हैं। हो सके तो किसी जानकार की सलाह लें। आने वाले दिनों में आपको लाभ होने वाला है। टैरो राशिफल: मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों के ऊपर गुस्सा आ सकता है। लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार वालों के साथ समय बिताएं और पुराने दोस्तों से बातें करें।

स्वास्थ्य राशिफल: कर्क राशि के लोगों को आज सिरदर्द से जूझना पड़ सकता है। इसलिए बेवजह का तनाव लेने से बचें। कंप्यूटर के सामने बैठकर अधिक देर तक काम ना करें। यदि ज्यादा परेशान हों तो डॉक्टर से संपर्क करें। अपने खान-पान पर ध्यान दें। धूप में बाहर निकलने से परहेज करें। इससे सिरदर्द का समस्या बढ़ सकती है।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]