दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातकों की आज दोस्तों से मुलाकात होगी। इस मुलाकात में आप उनके साथ ढेर सारी बातें करेंगे। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप सभी खूब सारी मस्ती करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: आज आपके रिश्ते में ताजगी आने वाली है। पार्टनर से चल रहा विवाद आज खत्म हो जाएगा। आप दोनों एक-दूसरे की महत्ता को समझेंगे। आप एक-दूसरे से ढेर सारी बातें करेंगे। रात में आप पार्टनर के साथ डिनर पर भी जा सकते हैं।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज वित्त मामलों में सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको लिया हुआ कर्ज चुका देना चाहिए। इससे सामने वाले शख्स का भरोसा आप पर बढ़ेगा। इसके साथ आज आप अपने व्यवसाय में कुछ हानि का सामना कर सकते हैं। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। टैरो राशिफल: आज आपका रुझान धर्म को ओर बढ़ेगा। आप बड़ी ही विनम्रता के साथ दूसरों से बात करेंगे। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आपको अपने पुराने दोस्तों से मिलने जाना चाहिए।

स्वास्थ्य राशिफल: आपको योग से जुड़ने की जरूरत है। आप पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से थोड़े परेशान हैं। इससे निजात पाने के लिए आपको योग करना होगा। आपको चाहिए कि आप सुबह जल्दी जगें और योग के लिए समय निकालें। योग के लिए आप किसी जानकर की सलाह लें तो अच्छा रहेगा।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]