दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातकों को आज के दिन अपने रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा मालूम होता है कि आपके कुछ दोस्त आपसे आजकल नाराज चल रहे हैं। इसलिए समय निकालकर उनसे मुलाकात कीजिए और उनकी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश कीजिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे। इस दौरान आप उनसे कई वादे भी कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई झूठा वादा ना करें। यदि आगे चलकर आप उस वादे को पूरा नहीं कर पाए तो काफी दिक्कत आ सकती है।

वित्त राशिफल: आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आज आप किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। इस दौरान आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी। इससे आपके लिंक काफी मजबूत होंगे जिसका आपके करियर में फायदा मिल सकता है। ऐसे में इस मौके को ना गवाएं। टैरो राशिफल: आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आप कई अजनबी लोगों से मिलेंगे। इनमें से कुछ आपको काफी प्रभावित भी करेंगे। इसके साथ ही उनसे आपकी दोस्ती भी हो सकती है। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन कुछ छोटी-छोटी बीमारियों से घिर सकते हैं। इसलिए आपको इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आपको सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचना चाहिए। इसके अलावा जरूरी लगे तो डॉक्टर से भी संपर्क कर लें। डॉक्टर की दवाओं को सही समय पर लेना ना भूलें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]