दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज के दिन घर के कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। इस वजह से आप कुछ लोगों को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन इससे बहतु ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो घर के काम में परिवार के अन्य सदस्यों की भी मदद ले सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप पार्टनर की तलाश में कहीं घूमने जा सकते हैं। लेकिन आपको इसमें सफलता नहीं मिलने वाली है। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपने करियर पर ध्यान दें। कुछ दिनों बाद आपको मनचाहा पार्टनर मिल जाएगा।

वित्त राशिफल: आपको अपने धन खर्च करने की आदत पर नियंत्रण पान की जरूरत है। हाल के दिनों में आपने काफी धन खर्च किया है। इससे आप खुद को मानसिक रूप से परेशान भी महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आपको बचत करना सीखना होगा और फालतू की खरीददारी से परहेज करना पड़ेगा। टैरो राशिफल: आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान हो सकते हैं। आपको लगेगा कि चीजें आपके हिसाब से नहीं हो रही हैं। लेकिन आपको घबराने की नहीं बल्कि योग की जरूरत है। जी हां, योग करने से आपकी सेहत काफी अच्छी हो सकती है।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आपको आज के दिन कोल्ड हो सकता है। इसलिए बारिश में ना भींगे और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन ना करें। आपको घर पर रहकर आराम करने की जरूरत है। अपने बच्चों के साथ समय बिताएं और उनसे बातें करें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]