दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज के दिन किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप अपने लुक को लेकर काफी फिक्रमंद रहेंगे। आप चाहते हैं कि समारोह में लोग आपकी सुंदरता से प्रभावित हों। इससे आपके मन में प्रसन्नता भी रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: विवाहित जोड़ो के बीच आज किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। इससे आप दोनों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। इसलिए गैर-जरूरी विवाद में पड़ने से बचें और एक-दूसरे की जरूरत को समझने का प्रयास करें।

वित्त राशिफल: आज आपके परिवार के सदस्यों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकता है। इससे आपके पारिवारिक रिश्ते और खराब होने की संभावना है। इसलिए आपको पहले से ही सतर्क हो जाने की जरूरत है। आपको लालच से बचने की और सबके भले के बारे में सोचने की जरूरत है। टैरो राशिफल: बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। उनके साथ समय बिताएं और उनकी बातों को सुनें। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। शाम के परिवार के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। इससे आप सब बहुत खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: कर्क राशि के जातकों की सेहत आज के दिन काफी अच्छी रहेगी। आज आपका काम में मन भी खूब लगेगा। आप आज खेलने के लिए भी समय निकाल सकते हैं। इसके अलावा खाना बनाते वक्त आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको चोट लग सकती है।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]