दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज के दिन परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। आज आपके परिवार के सदस्य एकजुट होंगे और आप लोग आपस में ढेर सारी बातें करेंगे। इससे परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। आप के परिवार के किसी सदस्य की शादी पर भी बात हो सकती है। इसके लिए यह सही समय है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: आज आपका अपने पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकता है। इसलिए आपको पहले से ही सावधान रहने की जरूरत है। आप दोनों चाहें तो बातचीत के जरिए अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। गैर-जरूरी विवाद में पड़ने से बचें।

वित्त राशिफल: कर्क राशि के लोगों के लिए वित्त के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आपको शेयर बाजार से भी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आपके द्वारा दिया गया ऋण आज आपको वापस मिलेगा। इससे आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। टैरो राशिफल: यात्रा करते समय सावधान रहें। नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। देर रात किसी पार्टी में ना जाएं। परिवार वालों के साथ समय बिताएं। पुराने दोस्तों से बात करें।

स्वास्थ्य राशिफल: कर्क राशि के लोग आज जोड़ों में दर्द का सामना कर सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपके लिए यह बेहद जरूरी है कि रात में अच्छी नींद लें। बेवजह का तनाव लेने से बचें। खुश रहने का प्रयास करें। आज आप अपनी कोई पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]