दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज के दिन खुद को थोड़ा तनाव में पाएंगे। ऐसा आपके आस-पास के लोगों के तनाव में रहने की वजह से भी हो सकता है। इसलिए इसे ज्यादा गंभीरता से ना लें। आप अपना समय और ध्यान अपने काम पर लगाएं। इससे आपको राहत महसूस होगी। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है काला और भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: आज आपकी मुलाकात किसी खास शख्स से होने वाली है। आप इस शख्स के काफी करीब आएंगे और आप दोनों का रिश्ता काफी गहरा होगा। इसलिए बातचीत के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें और ज्यादा उत्साहित ना हों।

वित्त राशिफल: कर्क राशि के लोगों को आज काफी सावधान रहने की जरूरत है। आज आपके कीमती सामान चोरी हो सकते हैं। इसलिए इनकी देखरेख में किसी तरह की लापरवाही ना करें। आपकी लापरवाही आपको आर्थिक हानि का सामना करा सकती है। इसके साथ ही आज के दिन किसी को उधार देने से बचें। टैरो राशिफल: दंपत्ति के बीच मनमुटाव बढ़ सकता है। आप पार्टनर की किसी आदत से परेशान हो सकते हैं। इस बीच आपको अपने क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है। आप सामने वाले की बात को सुनें और उसे समझने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य राशिफल: कर्क राशि को लोग आज थकान महसूस कर सकते हैं। इससे आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए आज आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आपकी लापरवाही के चलते आपकी सेहत खराब हो सकती है। पानी समय-समय पर पीते रहें और तनाव से बचें। खुश रहने की कोशिश करें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]