दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपनी कार्य-कुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपके काम की दूसरे लोगों द्वारा तारीफ की जाएगी। आज आप दूसरों की मदद भी करने वाले हैं। इससे उनके चेहरे पर खुशी आएगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि उस शख्स को अच्छे से जान-पहचान लें। इसके लिए जरूरी है कि उसके साथ समय बिताएं। और यदि उस शख्स में दिलचस्पी ना हो तो उसे मना कर दें।
वित्त राशिफल: आज के दिन आपको वित्तीय लाभ होने के संकेत हैं। यदि आपने अपना मकान बेचने की योजना बनाई हो तो उसे आज मूर्तरूप दे सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि इसमें आपको लाभ मिलने वाला है। हालांकि सही ग्राहक तक आपकी पहुंच होनी चाहिए। इसमें किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपको अपने परिजनों का साथ मिलेगा। आपके दोस्त भी आपसे मिलने आ सकते हैं। ये सभी लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन आराम करना चाहिए। यदि आपके जोड़ों में दर्द है तो आज यह तेज हो सकता है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान रहें। आपको डॉक्टर की दी हुई दवाएं समय पर लेनी चाहिए। इसके साथ आप अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]