दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातकों को नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आकस्मिक धन मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। शुभ रंग: लाल और भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: शाम को प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। लेकिन इसे नजरअंदाज करने का प्रयास करें।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इससे आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आज आप अपना कुछ धन अपने स्वास्थ्य पर खर्च कर सकते हैं। इससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान धन खर्च होने की संभावना है। टैरो राशिफल: प्रेम संबंधों में मुश्किलें आ सकती है। किसी से विश्वासघात मिल सकता है। निवेश करने से बचें। नई नौकरी मिलने की संभावना है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। इससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: कर्क राशि के जातकों को आज आलस्य से बचने की जरूरत है। ऐसा करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। सुबह में जल्दी जगने की आदत डालें और रोजाना कसरत करें। आज के दिन आपको ठंडी चाजें खाने-पीने से परहेज करने की जरूरत है। इससे आपका गला खराब हो सकता है। इसलिए सावधान रहें।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]