दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातक आज मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आप इस मित्र के साथ ढेर सारी बातें करेंगे और आप लोग अपनी पुरानी यादों को भी ताजा करेंगे। शुभ रंग: पीला और भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: ऑफिस में व्यस्त होने के कारण पार्टनर लिए भी समय नहीं मिल पाएगा। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में कुछ अड़चने आ सकती हैं। इसलिए आप थोड़ा सावधान रहें।

वित्त राशिफल: यदि कर्क राशि को लोगों ने पैसे उधार दे रखे हैं और उसकी वसूली करने की सोच रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि इसके लिए आपको लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन आपने धैर्य से काम लिया, यह उसी का नतीजा है। आगे से इस बात का ध्यान रखें कि उसी को उधार दिया जाए जो इसे लौटा सके। टैरो राशिफल: आज आप किसी के बहकावे में ना आएं। शांत मन से विचार करें। आज के दिन प्रॉपर्टी संबंधी लाभ मिलेगा। पॉजिटिव सोच रखेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: कर्क राशि के जातक आज जो भी खाएं उस पर सावधान रहने की आवश्यकता है। तले-भुने और चटपटे खाने से दूर रहें, ये आपका पेट खराब कर सकता है। कोशिश कीजिए की आप सादा और पौष्टिक भोजन करें। यदि आप मोटापे से परेशान हों तो इसे दूर करने के प्रयास शुरू कर दें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]