दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातक आज के दिन कुछ निराश हो सकते हैं। आपको कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। आपको अपनी कमियों पर ध्यान देना होगा। आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास कीजिए। आने वाले दिनों में सब ठीक हो जाएगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। आप दोनों की आपस में ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपका रिश्ता और अधिक मजबूत होगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज अपनी संवाद क्षमता का परिचय देना होगा। आप अपनी संवाद क्रिया से आज काफी लाभ कमा सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी बातों से सामने वाले शख्स को प्रभावित करना होगा। आप इस बात का ध्यान रखें कि इसके लिए किसी झूठ का सहारा ना लें। टैरो राशिफल: आज आप अकेले रहना पसंद करेंगे। आप खुद से बहुत सारी बातें करेंगे। अपने द्वारा आज तक हासिल किए गए लक्ष्यों को सोचकर खुश होंगे। इसके साथ ही आज आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में गतिशीलता आएगी।

स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि आपको अपने भोजन पर ध्यान देना होगा। आप अत्यधिक जंक फूड का सेवन ना करें। ऐसा करने पर आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। इसके साथ ही नियमीत रूप से एक्सरसाइज करें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]