दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी यह परेशानी किसी परिवर्तन की वजह से हो सकती है। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह परिवर्तन आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आप अपने जीवन में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 59% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपकी किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी पब्लिक प्लेस पर हो सकती है। वह शख्स आपकी ओर काफी आकर्षित होगा। आप दोनों में रिश्ता आगे बढ़ने के आसार हैं। हालांकि आपको किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचना होगा।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज अपने वित्तिय मामलों को लेकर थोड़ा सावधान हो जाने की जरूरत है। आपने पिछले दिनों काफी धन खर्च किया है। इससे आपका बचत गड़बड़ा गया है। ऐसे में आपको अपनी बचत पर फिर से ध्यान देना होगा। आप गैर-जरूरी चीजों पर धन खर्च करने से बचें। इसके साथ ही बेवजह यात्राओं पर ना जाएं। टैरो राशिफल: आपको अपने घर वालों का सहयोग मिलेगा। आप उनको अपनी बात समझा पाने में सफल रहेंगे। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे घर का माहौल खुशियों से भरा हुआ होगा।

स्वास्थ्य राशिफल: आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क हो जाने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपनी खान-पान की आदतों में सुधार लाना होगा। आपको अपने भोजन में पौष्टिक तत्व शामिल करने चाहिए। इसके साथ ही नियमीत रूप से व्यायाम करना शुरू कर दें। इससे आपको शारीरिक और मानसिक रूप से काफी ऊर्जा मिलेगी।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]