दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातकों को आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपको अपने किसी परिजन पर क्रोध आ सकता है। इससे आपके रिश्ते बिगड़ने की संभावना है। इसलिए दूसरों की बुरी बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आप किसी अनजान शख्स के साथ डेट पर जा सकते हैं। इस दौरान आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आप दोनों का रिश्ता काफी आगे बढ़ने का संकेत है। हालांकि आपको एक-दूसरे को समझने के लिए समय देना चाहिए।
वित्त राशिफल: वित्तिय लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपका बिजनेस अच्छा चल रहा है। आज भी आपको इसमें लाभ मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नयापन लाने का प्रयास कर सकते हैं। इससे भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं। टैरो राशिफल: आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आपकी यह परेशानी किसी बात को लेकर हो सकती है। आपको लगेगा कि आपके विचार ठीक ढंग से लागू नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में सब ठीक हो जाएगा।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आज आपको बात-बात पर क्रोध भी आ सकता है। लेकिन आपको इससे बचने की जरूरत है। आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें और गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]