दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातक आज के दिन अपने रुठे हुए दोस्तों को मनाने का प्रयास करेंगे। आपका यह प्रयास बहुत ही अच्छा है। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी और आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप अपने पुराने दोस्तों से मिलेंगे और उनके साथ मिलकर पुरानी यादें साझा की जाएंगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 71% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने रिश्ते में आई बोरियत दूर करने की जरूरत है। इसके लिए आप दोनों कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग अपनी पुरानी यादों को साझा करें। इसके साथ ही आप अपने पार्टनर कोई प्यारा सा तोहफा दे सकते हैं।
वित्त राशिफल: आज आपको धनलाभ होने के संकेत हैं। यदि आपने अपना घर या जमीन-जायदाद बेचने का विचार किया हो तो आज ऐसा कर सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आज आपको इसमें लाभ मिलने वाला है। हालांकि आपकी सही ग्राहक तक पहुंच होनी चाहिए। इस कार्य में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा। टैरो राशिफल: आज आप अपने किसी दोस्त से नाराज हो सकते हैं। आपको ऐसा लगेगा कि आपका दोस्त आपकी मदद करने से कतरा रहा है। लेकिन आपको इस बात को दिल पर नहीं लेना चाहिए। आप सामने वाले शख्स की मजबूरी को भी समझें।
स्वास्थ्य राशिफल: आपको अपने खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अत्यधिक मसालेदार खाने से दूर रहना चाहिए। इससे आपको पेट संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इसके साथ ही आपको एक नियमीत स्वस्थ्य दिनचर्या अपनाने की जरूरत है। इससे सेहत में सुधार आएगा।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]