दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातक आज के दिन किसी समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे। आप इस समारोह में अपने परिवार वालों के साथ भी जा सकते हैं। इस दौरान आपकी कई लोगों से मुलाकात होगी। इसके साथ ही आपको मानसिक रूप से काफी शांति भी मिलेगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा है। आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है। इससे घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। और मनचाहा पार्टनर मिलने की वजह से आप भी बहुत खुश होंगे।

वित्त राशिफल: वित्तीय मामले में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। आप आज के दिन निवेश ना करें। इस कार्य के लिए यह समय ठीक नहीं है। ऐसे संकेत हैं कि आज के दिन किया गया निवेश आपको हानि पहुंचा सकता है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सतर्क रहें। टैरो राशिफल: आपको आपके परिवार का साथ मिलेगा। आप अपने घर वालों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच आया मनमुटाव भी समाप्त होगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। आप अपने काम में ध्यान नहीं लगा पाएंगे। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप तनाव ना लें। आपको खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने दोस्तों से मिलने जाएं और उनके साथ ढेर सारी मस्ती करें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]