दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप अपने दोस्तों से मुलाकात करेंगे। आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग ढेर सारी मस्ती करेंगे। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी शांति मिलेगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आपको प्रेम संबंध के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप किसी के प्रति आकर्षित हों तो जल्दबाजी ना करें। आपको उन्हें समझने के लिए समय देना चाहिए।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको सुख-सुविधा के लिए भौतिक वस्तुएं खरीदने से बचने की जरूरत है। इसके साथ ही अपने सामानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। यदि बहुत जरूरी ना हो तो यात्रा पर ना जाएं। टैरो राशिफल: किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। लेकिन आपको सकारात्मकता से काम लेने की जरूरत है। आप अपनी समस्या पर खुलकर कर बात करें और उसका समाधान निकालें।
स्वास्थ्य राशिफल: मेष राशि के लोग आज के दिन अपनी पुरानी चोटों से परेशान हो सकते हैं। आप इनके इलाज के लिए काफी प्रयास करेंगे। लेकिन इसमें आपको फायदा होता नजर नहीं आएगा। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप किसी अच्छे डॉक्टर से मिलें और उसकी बताई दवाओं को समय पर लेना शुरू करें।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]