दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने सामने आने वाली सभी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब होंगे। आज आप खुद को उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। आपकी काबिलियत से दूसरे लोग प्रभावित भी होंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों की पार्टनर की तलाश आज पूरी होगी। ऐसे संकेत हैं कि उस शख्स से आपकी शादी भी हो सकती है। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। हालांकि आपको इसमें किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचना होगा। आप दोनों एक-दूसरे को समझने के लिए समय दें।

वित्त राशिफल: आज के दिन आप ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आज लिया गया ऋण आपको आगे चलकर फायदा पहुंचा सकता है। इसके साथ ही इस धन से आपके कई रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपने व्यवसाय में विस्तार भी ला सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। उससे मिलकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। आप दोनों एक साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग ढेर सारी बातें करेंगे। इसके साथ ही पुरानी यादें भी साझा करी जाएंगी जिसमें आपको बहुत मजा आएगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन सिरदर्द से जूझना पड़ सकता है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान रहने की जरूरत है। आज के दिन आपको नकारात्मक विचारों से बचना होगा। ऐसा ना करने पर आपका सिरदर्द और भी बढ़ सकता है। आपको सकारात्मक सोचने की जरूरत है। आप गैर-जरूरी बातों पर ध्यान ना दें।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]