दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज आप अपने दोस्तों से घिरे रहेंगे। आप लोग आपस में ढेर सारी मस्ती करेंगे। ऐसे संकेत हैं कि आप सब कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा और आप खुद को मानसिक रूप से काफी प्रसन्न अनुभव करेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: दांपत्य जीवन में नयापन लाने की जरूरत है। आप दोनों को किसी खूबसूरत सी जगह पर घूमने जाना चाहिए। इससे आप दोनों को ही बहुत अच्छा लगेगा। आपको अपने पार्टनर को कोई खूबसूरत सा तोहफा देना चाहिए।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन काफी मौज-मस्ती करने वाले हैं। आज आप अपने लिए ढेर सारी खरीददारी भी करेंगे। इसमें आपका काफी धन खर्च होने वाला है। इस दौरान आपको गैर-जरूरी चीजों की खरीददारी करने से बचना चाहिए। ऐसा ना करने पर आपको बाद में पछतावा हो सकता है। टैरो राशिफल: आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आपको अपने दोस्तों से मदद भी मिलेगी। आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ किसी नई योजना के बारे में बात कर सकते हैं। इससे आपको उनकी महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे संकेत हैं कि आपको सिरदर्द से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में आपको इसके प्रति पहले से ही सावधान रहना होगा। आप अत्यधिक शोर-शराबे वाली जगहों पर जाने से बचें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]