दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातक आज के दिन खुद को मानसिक रूप से कुछ परेशान महसूस कर सकते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हों तो उसे अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ शेयर करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है भूरा और आपका भाग्य 85% होगा। लव राशिफल: आज आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता मधुर होगा। आज आप अपने पार्टनर की जरूरत को समझ पाएंगे। इससे आप दोनों में प्यार गहरा होगा।

वित्त राशिफल: आर्थिक लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको किसी अनजान स्रोत से लाभ मिल सकता है। इसलिए आपको पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है। आज आप अपने व्यवसाय से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इस दौरान आपको जल्दबाजी से बचना होगा। टैरो राशिफल: परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनसे ढेर सारी बातें करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसमें आप किसी जानकार की सलाह लें तो अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: मेष राशि के जातकों को अपने मोटापे पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आपने इसे नियंत्रित करने की दिशा में कदम नहीं उठाया तो भविष्य में काफी दिक्कत हो सकती है। इसलिए आप अपने खान-पान को संतुलित बनाएं। एक्सरसाइज के लिए समय निकालें और सुबह जल्दी जगें। खाना समय पर खाएं लेकिन ज्यादा खाने से बचें। पानी समय-समय पर पीते रहें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]