दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातकों के घर में सुख-शांति रहेगी। परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। आप लोग आपस में ढेर सारी बातें करेंगे। इससे आप सभी को काफी अच्छा लगेगा और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान आप चाहें तो अपने भविष्य की योजनाएं परिवार वालों के साथ साझा कर सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिऩ आपके लिए शुभ रंग है हरा और भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: मेष राशि के जातकों की मुलाकात आज एक नए शख्स से होने वाली है। इस शख्स की ओर आप काफी आकर्षित होंगे। आपकी इससे मुलाकात किसी सार्वजनिक समारोह में हो सकती है।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऋण आवेदन करने के लिए अच्छा है। यदि आज आप ऐसा करते हैं तो आपको हानि होने की संभावना कम है। आज आपको अपने व्यवसाय का विस्तार करने के बारे में भी विचार करना चाहिए। इससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। टैरो राशिफल: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको धनलाभ की संभावना है। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख आएंगे। बच्चों का सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: मेष राशि के लोगों के लिए सेहत के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है। यदि आप पिछले कुछ दिनों से पेट की समस्या से परेशान थे, तो आज इसमें राहत मिल सकती है। हालांकि आपको अभी भी अपने खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। आपको तला-भुना खाने से परहेज करना होगा।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]