दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने दोस्त से कोई तोहफा मिल सकता है। इस तोहफे को पाकर आप काफी प्रसन्न होंगे। दरअसल तोहफे के रूप में मिलने वाली वस्तु का आपको पिछले काफी से इंतजार था। आप उस दोस्त को धन्यवाद देना ना भूलें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 60% होगा। लव राशिफल: आज आपकी मुलाकात किसी नए शख्स से होने वाली है। इस शख्स से आपकी मुलाकात सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए हो सकती है। ऐसे संकेत हैं कि इस शख्स से आपके रिश्ते काफी आगे बढ़ेंगे। और आप उनकी कंपनी को काफी एंजॉव करेंगे।
वित्त राशिफल: इस राशि के उन जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है जो घर खरीदना चाहते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आज आपको मनचाहा घर बिना किसी भागदौड़ के ही मिल जाएगा। इसके साथ ही इसमें धनहानि का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे आपके परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। टैरो राशिफल: आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ ढेर सारी मस्ती करेंगे। आप सब एक साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोगों की आपस में ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी।
स्वास्थ्य राशिफल: आज रात आपको काफी गहरी नींद आएगी। इससे सुबह में आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सुबह में जगकर पार्क में टहलने के लिए जरूर जाएं। इससे आपकी सेहत में और अधिक सुधार आएगा। इसके साथ ही आपको योग करने की भी शुरुआत करनी चाहिए।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]